आज़मगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील के सिरिहि गावँ में आज भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री नागेंद्र सिंह पटेल ने बूथ कमेटी का गठन कर सदस्यता अभियान चलाया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर जिला मंत्री नागेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि- किसी भी संगठन के लिए कार्यकर्ता उसकी रीढ़ होते हैं।
बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए सभी से उन्होंने लोकसभा चुनाव की तैयारी में जी-जान से जुट जाने का आह्वान किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओ के साथ घर घर जाकर उन्होंने सदस्यता अभियान के तहत लोगों को सदस्य बनाया।
रिपोर्ट: वीर सिंह
By: Samachar india live