Breaking News

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने चार अध्यापकों को किया निलंबित।

आज़मगढ़।

सरायमीर।. विकास खण्ड मिर्जापुर क्षेत्र के दोस्तपुर में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र शिकायत पर जांच करने पहुंचे बेसिक शिक्षा अधिकारी व खण्ड बेसिक शिक्षा अधिकारी ने चार सहायक अध्यापकों को निलंबित किया । 

जानकारी के अनुसार विकास खण्ड मिर्जापुर के ग्राम दोस्तपुर में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं की शिकायत थी कि विद्यालय के सहायक अध्यापकों के किसी ना किसी बहाने पैसे की मांग की जा रही थी और विद्यालय का शौचालय छात्र-छात्राओं ही साफ करवाया जाता है ।कक्षा सात का छात्र ऋषि मौर्या पुत्र सूर्भान मौर्य ग्राम निकामुद्दीनपुर ने अधिकारियों के पास शिकायत किया कि मैं कुछ दिन स्कूल जाने में असमर्थ था और जब स्कूल गया तो अध्यापक ने कहा कि तुम्हारा नाम स्कूल के रजिस्टर से काट दिया गया है पैसा लेकर आओगे तो दोबारा नाम लिख लिया जाएगा।

 छात्र के शिकायत पर बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार, खण्ड बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभा देवी छात्र की शिकायत की सत्यता को जानने हेतु दोस्तपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहुंच कर उपस्थित छात्र-छात्राओं से पूछताछ करने के बाद चारो सहायता अध्यापकों गोता राव, सारदा यादव, इस्नेहलता व राम ज्ञनेश गौतम को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया। उसके बाद ऋषि मौर्या के नाम को विद्यालय के रजिस्टर में दर्ज कराया ।

रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर

और नया पुराने