सरायमीर: स्थानीय थाना क्षेत्र के हैदराबाद बाजार के पास ट्रक बाइक के टक्कर में एक युवक की मौत दो घायल हो गए घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार मिशन 19 पुत्र रमेश ग्राम कोरौली खुर्द थाना सरायमीर अपने साथी रवि 18 पुत्र राजेश ग्राम मंजीरपट्टी, अर्जुन 19 पुत्र मंगरू ग्राम चकीयां इब्राहिमपुर थाना सरायमीर के साथ बाइक पर सवार होकर अपने ननिहाल ग्राम मुचरा थाना दीदारगंज जा रहा था। हैदराबाद बाजार के पास बाइक सवार के द्वारा ट्रक का ओवरटेक समय बाइक सवार ट्रक के चपेट में आ गए जिससे मिशन की मौके पर मौत हो गई रवि और अर्जुन घायल हो गए।
पुलिस ने सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरायमीर भेजा वहां चिकित्सक ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । मृतक व घायलों के परिवार के सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है ।
रिपोर्ट- मोहम्मद यासिर