Breaking News

गबन के आरोप में ग्राम प्रधान गिरफ्तार।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

गबन के आरोप में बी डी ओ सहित 6 पर दर्ज था मुकदमा।

सगड़ी ।

सगड़ी जीयनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम प़धान सवरूपुर को जीयनपुर पुलिस द्वारा देर शाम पूर्व में दर्ज फर्जी तरीके से पोखरा खनन का भुगतान कराने पर मुकदमे में गिरफ्तार कर लिया गया ।

जानकारी के अनुसार 5 .8  2017 को वर्तमान खंड विकास अधिकारी गुलाब सोनकर द्वारा पूर्व खंड विकास अधिकारी देव कुमार चतुर्वेदी  व जे ई त्रिभुवन भास्कर बाबू शमशूलेएन ग्राम प्रधान महेश यादव  सचिव  अंगद चौहान  हरिकेश यादव रोजगार सेवक सहित 6 लोगों पर मुकदमा संख्या 224 / 17 के तहत धारा 406, 409, 468, 471, 120 बी में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें जीयनपुर पुलिस सक्रियता के साथ तलाश कर रही थी देर शाम मुखबिर की सूचना पर जीयनपुर कोतवाल देवानंद एसआई टुन्नू यादव व हमराही सहित पहुंचकर प्राथमिक विद्यालय सवरूपुर के पास से ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया।

विदित हो वर्तमान बीडीसी द्वारा ग्राम प्रधान के ऊपर बिना खुदवाये पोखरे का अधिकारियों की मिली भगत से फर्जीवाड़ा कर 6 लाख 65 हजार रुपए का भुगतान करा लिया गया जिस पर तत्कालीन सीडीओ के द्वारा त्रिस्तरीय जांच बैठा दी गई जांच के उपरांत तत्कालीन खंड विकास अधिकारी के द्वारा फर्जी तरीके से भुगतान कराने का मुकदमा दर्ज कराया गया ।

वहीं ग्राम प्रधान स्वरूपूर ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा त्रिस्तरीय जांच कमेटी गठित की गई है जिसमें 1 नवंबर को जांच टीम ग्राम सभा में आने वाली थी कि इस बीच जीयनपुर कोतवाल द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया ग्राम प्रधान ने बताया कि बीडीसी के द्वारा साजिश रच कर उन्हें मुकदमों में फंसाया गया है


और नया पुराने