मऊ
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के 143वी जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी घोसी के तत्वावधान में बुधवार की सुबह रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया ।
भारतीय जनता पार्टी घोसी के द्वारा आयोजित रन फार यूनिटी में मंडल अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह नेतृत्व कर रहे थे । लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के 143जयंती के अवसर पर घोसी नगर के मझवारा मोड़ से घोसी तहसील तक मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया । इस प्रतियोगिता में कुल आठ प्रतिभागियो ने भाग किया । प्रतियोगिता में शत्रुधन निषाद प्रथम , शिवम यादव उर्फ मुन्ना द्वितीय एवं रोशन सिंह परमार तृतीय स्थान प्राप्त किया । इसके अलावा शुभम यादव , तारकेश्वर सिंह , बजरंगी सिंह , दीपक , अरविंद ने भी प्रतिभाग किया । मंडल अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने कहाकि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की आजादी एवं एकता व अखण्डता में अहम भूमिका निभाया । जिसके लिए देशवासी सदैव आभारी रहेंगे और उनके इसी क्रियाकलापों के लिए आज याद किया जा रहा है । अंत में क्षेत्रीय मंत्री शकुन्तला चौहान एवं जिलामंत्री मुन्ना प्रसाद राजभर ने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया । इस अवसर पर डाक्टर नागेन्द्र सिंह , अनिरुद्ध सिंह , प्रेमचन्द वर्मा , विश्वनाथ विश्वकर्मा , कंवल गिरी , अनिल कुमार मिश्रा , हरेंद्र राजभर आदि उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट: ज्ञानेंद्र तिवारी