Breaking News

बिना रजिस्ट्रेशन के धड़ल्ले से चल रहे कोचिंग सेंटरों के संचालकों की मनमानी से छात्र परेशान।

झाँसी

झाँसी मऊरानीपुर नगर में बिना रजिस्ट्रेशन के धड़ल्ले से चल रहे कोचिंग सेंटरों के संचालकों की मनमानी के चलते छात्राओं को मजबूरन बड़े मोर से अंधेरे में ट्यूशन पढ़ना पढ़ रहा है। इसको लेकर कई बार प्रशासन ने संचालकों की बैठक आयोजित कर संचालकों को शस्त्र निर्देश दिए थे कि छात्राओं को सूर्य निकलने के बाद ही पढ़ने के लिए कोचिंग सेंटरों पर बुलाएं। लेकिन प्रशासन के निर्देश को धता बताते हुए बड़े मोर से अंधेरे में पढ़ने के लिए छात्राओं को मजबूर होना पड़ रहा है। तथा शाम को भी अंधेरे में कोचिंग सेंटर पर छात्राएं पढ़ती हुई देखी जा रही हैं। इन कोचिंग सेंटरों के आस-पास बड़े मोर से ही मनचले घूमने लगते हैं। वह किसी के साथ छोटा कसी करने व अश्लील गाने छात्राओं को देखकर गाने लगते हैं। पिछले बस बड़े मोर से कोचिंग सेंटर पढ़ने जा रही एक छात्रा को बड़ा बाजार क्षेत्र में कुछ मनचलों ने अंधेरे का लाभ उठाते हुए उसे दबोच लिया था। लेकिन छात्रा के चिल्लाने पर एक महिला सफाई कर्मचारी ने छात्रा को मनचलों के चुगल से बचाया था। इन दबंग मनचलों को कोचिंग सेंटर संचालकों ने भी रोकने की कई बार प्रयास किया। तो उक्त मनचलों ने कोचिंग संचालकों के साथ गाली-गलौज कर अपमानित कर चुके हैं। फिर भी वे अपने कोचिंग सेंटर अंधेरे में चला रहे हैं। विगत दिवस भी एक कोचिंग सेंटर में मनचलों द्वारा मारपीट करने की चर्चाएं भी नगर में हो रही हैं। नगर वासियों ने जिलाधिकारी को एक हस्ताक्षर युक्त पत्र भेजकर कोचिंग सेंटरों की जांच करने तथा इनका समय सुबह सूर्य निकलने के बाद तथा शाम को सूर्य ढलने से पहले ही सेंटरों पर छात्राओं की पढ़ाई कराए जाने की मांग की है।

रिपोर्ट: अखिलेश राज

और नया पुराने