झाँसी मऊरानीपुर ग्राम स्यावनी खुर्द में दीवार भवन बनाने को लेकर दबंगों द्वारा एक दलित परिवार के लगभग एक दर्जन लोगों की लाठी डंडों व फ़रसों से मारपीट कर दी।तथा बनाई जा रही दीवाल को तोड़ दिया।मौके पर पहुंची डायल हंड्रेड पुलिस व रानीपुर पुलिस चौकी की पुलिस ने वहां की स्थिति को संभाला तथा सभी घायलों को कोतवाली लाए जहां से उन्हें चिकित्सा परीक्षण हेतु भेज दिया।
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह नो बजे छन्दी लाल व उसका परिवार अपनी जमीन पर दीवाल बना रहा था।तभी गांव के एक दर्जन से अधिक दबंग लोग हाथों में लाठी डंडे फरसा लेकर वहां पर आए और दीवार को तोड़ने लगे।जब दीवार को तोड़ने से मना किया तो सभी ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों ईटो से जोरदार हमला बोल दिया।जिससे छन्दी लाल,गिरधारी लाल,अंगूरी देवी,मीरा,वंदना,संतोष,विशाल,गंगाराम,खेमचंद,आदि गंभीर रूप से घायल हो गए।मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थिति को संभालते हुए घायलों को कोतवाली ले आई वहां से सभी घायलों को चिकित्सा के लिए भेज दिया गया
रिपोर्ट: अखिलेश राज