झाँसी।
झाँसी मऊरानीपुर अज्ञात कारणों के चलते ग्राम टिकरी निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।जानकारी के अनुसार ग्राम टिकरी निवासी संजय पुत्र राम किशोर प्रजापति ने शनिवार की दोपहर कमरे में अपने को बंद कर फांसी का फंदा डालकर फांसी लगा ली।
घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों ने बताया कि मृतक की दो पुत्री व पुत्र है।जिसमें एक पुत्री अभी 4 दिन पूर्व पैदा हुई है।वह झांसी में चाट का ठेला लगाता था।शनिवार की दोपहर में घर में कोई नहीं था।तब उसने फांसी लगा ली।जब शाम को लौटे तो संजय कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला।
रिपोर्ट: अखिलेश राज