मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
एसडीएम ने दिया जांच का आदेश।
तहसील परिषर में लेखपाल ने पीटा की शिकायत।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील परिसर में मंगलवार को ब्लाक अजमतगढ़ के ग्राम पंचायत जमसर के पुरवा महदेवा निवासी शंकर राम पुत्र स्वर्गीय रम्पत को तहसील परिषर में लेखपाल रामानन्द ने पैसा मांगने पर मारने पीटने लगा तो लोगो ने छुड़ाया।जिसकी शिकायत लिखित रूप से उपजिलाधिकारी से की जिसपर जांच के आदेश दिए।
मामला एक वर्ष पूर्व का है जब रम्पत कि मौत हो गयी तो वरासत करने के लिए शंकर से लेखपाल ने 20000 हजार रुपये की डिमांड की तो वरासत के लिए शंकर ने लेखपाल रामानन्द को दिए पर अबतक वरासत नही हो सकी। जिसकी शिकायत करने के लिए शंकर अपनी बहन शशि प्रभा के साथ तहसील समाधान दिवस पर पहुंचा और लेखपाल से पैसे वापस मांगने लगा तो विवाद हो गया जिसपर लेखपाल ने तहसील परिषर में ही मारने पीटने लगा। तो कुछ लोगो ने बीच बचाव कर मामले को सुलझा दिया।पर तहसील परिषर में इस तरह से एक फरियादी को पीटना लोगो को नागवार गुजरा।लेखपाल पर वरासत के लिए पैसे लेने का आरोप लगाते हुए शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जिसपर जांच कर कार्यवाही करने का आश्वाशन उपजिलाधिकारी सगड़ी पंकज कुमार श्रीवास्तव ने दिया। जबकि लेखपाल ने कहा कि पैसा लेने की शिकायत निराधार है जबकि शकर आते ही मुझे गाली देने लगा जिसपर मैन उसे मना किया पर वह नही माना तो मैंने धक्का दे दिया।मारने का मामला नही है।
वैसे यदि वरासत की जांच की जाय तो तहसील में वर्षो है सैकड़ो वरसात लटकी पड़ी है।और बार लेखपालो पर वरासत का पैसा लेने के मामले की शिकायत होती रहती है पर कार्यवाही नही होती जिससे लेखपाल पैसा लेने से बाज नही आते।