Breaking News

आनलाईन फ्राड गिरोह का हुआ पर्दाफाश,

मऊ

थाना हलधरपुर क्षेत्रार्न्तगत 05 अर्न्तजनपदीय शातिर जालसाज गिरफ्तार, कब्जे से आनलाईन खरीदी गयी एलईडी टीवी, वाटर प्यूरी फायर मशीन, 06 मोबाईलफोन, 16 एटीएम कार्ड व अन्य सामान बरामद।

जनपद मऊ पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र बहादुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना हलधरपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 291/18 धारा 66 आईटी एक्ट के अनावरण हेतु साइबर/स्वाट टीम व थाना हलधरपुर पुलिस को लगाया गया था कि उसी क्रम में उक्त पुलिस टीम को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब  मुखबिर की सूचना पर दिनांक 03.12.18 को पुराने अस्पताल के पास कुछ व्यक्ति बैठे हुये हैं तथा अपने बीच कई सामान रखे हुये हैं जो बेंचकर भागने के फिराक में हैं, इस सूचना पर तत्काल उक्त पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर 05 व्यक्तियों को पकड़ लिया गया तथा उनके कब्जे से, 06 मोबाईलफोन, 16 एटीएम कार्ड, लियो एलईडी टीवी, वाटर प्यूरीफायर मशीन, फिनिक्स होम थिऐटर, एच0पी0 प्रिन्टर, 02 कलाई घड़ी, टाटा स्काई सेट आफ बाक्स व टूल बाक्स बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में उक्त अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि हम लोग जनपद मऊ, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर व वाराणसी जैसे शहरों में बैंक के एटीएम सेंटरों पर जाकर एटीएम कार्ड हेराफेरी करके बदल लेते हैं या फिर एटीएम कार्ड प्रयोग करने वाले व्यक्तियों का 16 अंको वाला नम्बर व पासवर्ड नोट कर लेते हैं और उनके माध्यम से आनलाईन खरीददारी तथा आईआरसीटी के मंहगे टिकट बुक कर उन्हे बाद में कैंसिल कर नगद रुपये प्राप्त कर लेते हैं, इसके अलावा अमेजन व अन्य कंपनियों से आनलाईन बुकिंग कर सामान खरीद लेते हैं इन समानों को बेचकर रुपया आपस में बराबर-बराबर बांट लेते हैं। उक्त सामान भी आनलाईन जालसाजी कर खरीदा गया है जिसे आज बेचने के लिये यहां लेकर आये थे तथा आने वाले ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे, कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।पुलिस अधीक्षक मऊ सुरेन्द्र बहादुर द्वारा उक्त गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 5000/ रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

रिपोर्ट- ज्ञानेंद्र तिवारी


और नया पुराने