Breaking News

कर्ज अदायगी से परेशान युवक ने साहूकार पर दर्ज कराया एफआईआर।

केराकत  , जौनपुर। तहसील क्षेत्र के बजरंगनगर ,अइलिया निवासी शिवा विश्वकर्मा ने सूदखोरी से परेशान हो साहूकार के विरुद्ध चंदवक थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

पीडित युवक ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर को पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी। आरोप है की गांव के ही लालबहादुर यादव से शिवा विश्वकर्मा के पिता शम्भुनाथ ने दस वर्ष पूर्व दो लाख रूपये  कर्ज लिया था।जिसकी अदायगी करते हुए उसने अब तक बीस लाख रुपये साहूकार को अदा कर दिया है। फिर भी ,साहूकार कहता है की अभी छः लाख और दोगे तब कर्ज चुकता होगा।  कर्ज देने वाले के दबाव से आजिज आकर अवैध साहूकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है।

रिपोर्ट- ब्यूरो

और नया पुराने