Breaking News

बिजली से शॉर्ट सर्किट से लगी आग।

आज़मगढ़।

 गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख ।

50000 का हुआ नुकसान।

रौनापार थाना क्षेत्र के बांका गांव में आज दिन में 2:30 पर किशुन पटेल पुत्र राम शरण पटेल के पक्के मकान  मे बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई ।आग लगने के बाद ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया । 

बिजली को काटने के लिए  रौनापार सब स्टेशन को सूचना दिया । ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते ।तब तक  एक कमरे मे रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। फायर सर्विस आग बुझाने के लिए नहीं जा पायी ।ग्रामीणों की मदद से ही आग को बुझाया गया ।आग लगी में 50000 रुपए का सामान जलकर राख हो गया।

और नया पुराने