रिपोर्ट- भेरू सिंह
किशनगढ़।
किशनगढ़- भारत विकास परिषद मुख्य शाखा मदनगज द्वारा बुधवार को गुरु वंदन छात्र अभिनंदन प्रकल्प के तहत दसवीं कड़ी मे श्री सरस्वती बाल विद्या मंदिर गांधीनगर में परिषद के संरक्षक रामकिशोर बाहेती व मनीष राजपुरोहित के सानिध्य में मां भारती व स्वामी विवेकानंद जी के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
प्रकल्प प्रभारी राजेन्द्र शुक्ला ने परिषद के प्रकल्प के बारे में जानकारी दी और बच्चों को गुरु वंदन छात्र अभिनंदन के बारे व शिक्षा से संबंधित कई छोटी-छोटी ज्ञानवर्धक जानकारियां दी। प्रचार प्रभारी भगवान बाहेती ने नशा मुक्ति एवं स्वच्छता अभियान की शपथ दिलवाई साथ ही बताया कि कार्यक्रम में 8 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
5 अध्यापक अध्यापिकाओ में मोहसीन हसन ,कौशल्या टॉक,सोनल शर्मा ,गौरव उपाध्याय को भी अपने अपने विषयों में शत प्रतिशत परिणाम देने पर सम्मानित किया गया। शाला प्रधान कौशल्या टॉक ने अपने उद्बोधन में बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरुक करते हुए परिषद के सदस्यों का अभिवादन किया।