मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पुनापार बडागांव लढीया गांव के पास बाइक को ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार पिता की मौत हो गई जबकि बेटा गम्भीर रूप से घायल हो गया।
बाइक सवार दाहसंस्कार से लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार रामअवध पुत्र शिवलाल व चन्द्रशेखर पुत्र रामअवध बाइक से दोहरीघाट से अपने घर रशीदाबाद जीयनपुर जा रहा था।बताया गया है कि बाइक पूनापार बडागांव लढी़या गांव के पास पहुंची थी कि आजमगढ़ की ओर से जा रही ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी हादसे में रामअवध की मौत हो गई जबकि बेटा चन्द्रशेखर बुरी तरह से घायल हो गया। वही घटना अस्थल पर पहुंचे जीयनपुर कोतवाल देवानंद रजक ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। वही परिवार के सदस्य की मौत की सूचना पाकर घर से परिजन जीयनपुर थाने पहुंचे और अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी।