मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
24 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक निकाला पैसा।
जीयनपुर कोतवाली में दी तहरीर।
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मझौवा निवासी मेवाराम पुत्र कैलाश जो कि सफाई कर्मी के पद पर नियुक्त है।
24 नवम्बर को जीयनपुर बाजार के इंडिया ए टी एम पर गया और 2000 रुपया निकाला तभी पहले से वहां मौजूद एक व्यक्ति ने धक्का दिया तो मेवाराम का कार्ड जमीन पर गिर गया अनजान व्यक्ति ने कार्ड को उठा कर दिया। तभी से 24 नवम्बर से लगातार 1 दिसंबर तक 16 बार मे 1लाख 18 हजार रुपये निकाल लिया। खाता मोबाइल एस एम एस से जुड़ा हुआ नही है। जिससे जानकारी नही मिल सकी। 07 दिसम्बर को जब वह यूनियन बैंक लाटघाट पैसा निकालने पहुंचा तो खाते में बैलेंस शून्य था। जब जानकारी की गई तो पता चला कि जीयनपुर के इंडिया के ए टी एम से एक लाख अठ्ठारह हजार रुपये निकाले गए है। जिसकी अज्ञात के खिलाफ 08 दिसम्बर को जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी जिसपर जीयनपुर पुलिस ने अभी तक मुकदमा पंजीकृत नही किया था।