Breaking News

बकाया ऋण न जमा करने पर जमानतदार को भेजा हवालात।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी

सगड़ी तहसील क्षेत्र में स्थित  यूनियन बैंक सगड़ी से वर्ष 2008 में श्री राज मूर्ति मसाला उद्योग के नाम पर सुशीला देवी पत्नी राम सिंह निवासी देवारा खास राजा के द्वारा 5 लाख का ऋण लिया गया था।

 जो वर्तमान में बढ़कर 6लाख 379 रुपये हो गया। कई बार कहने के बाद भी जब जमा नही किया तो बैंक ने आरसी जारी कर दिया। बकाया ऋण ना जमा करने पर जमानतदार उनके पति राम सिंह पुत्र राम जन्म सिंह को अमीन जनार्दन सिंह व संतोष ने उनको उनके घर से  गिरफ्तार कर लिया और तहसीलदार सगड़ी अरविंद सिंह के न्यायालय में पेश किया जहां से तहसीलदार ने उसे हिरासत में लेते हुए हवालात में डाल दिया।

और नया पुराने