आज़मगढ़।
सगड़ी।
मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी।
सगड़ी तहसील के ब्लाक हरैया के ग्राम पंचायत आराजी देवारा करखिया गांव के कोटेदार अभिराम उचित दर विक्रेता की कोटे की दुकान को सयुक्त टीम की जांच आख्या पर उपजिलाधिकारी सगड़ी पंकज कुमार श्रीवास्तव द्वारा निलंबित कर दिया गया और बगल की ग्राम पंचायत महाजी सिंघवारा के कोटेदार रामनयन की दुकान से सम्बद्ध कर दिया गया।
उक्त कोटेदार द्वारा की जा रही अनियमितता की शिकायत करते हुए दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने दो माह पूर्व तहसील के घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया था। जिसपर जांच कर उपजिलाधिकारी सगड़ी द्वारा कार्यवाही का आश्वासन दिया गया था। जिसपर संयुक्त टीम ने जांच कर कार्यवाही की आख्या उपजिलाधिकारी सगड़ी को दी जिसपर शुक्रवार को उचितदर विक्रेता अभिराम की कोटे की दुकान को निलंबित कर दिया।जिससे ग्रामीणों की जीत हुई।