सगड़ी।
भारतीय जनता पार्टी सगड़ी के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा के आठवें दिन क्षेत्र के इमिलिया चौराहे से पूर्व विधान सभा प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में यात्रा आरम्भ कर इमिलिया, एकवनडा़ड, फरीदपुर, देवपुर होते हुए हनुमान नगर आँखीपुर तक गये।
इस दरम्यान बाजारों,गाँव के लोगों में सरकार की उफलब्धियों के पत्रक वितरित करते रहे।श्री सिंह ने लोगों को सरकार की नीतियों को बताया।ग्रामीण महिलाओं को देहाती भाषा में बताते रहे।कहा कि भाजपा सरकार ने सभी योजनाएँ जनहित को सर्वोपरि रखते हुए चलाया है।जब जब भाजपा की सरकार आयी है।जनता की मूल समस्याओं पर विचारकर एक एक समस्या को दूर किया है।पूर्व अटलजी की सरकार ने प्रधानमंत्री सड़क योजना चलाया।आज पूरे देश के गाँव सड़क से जुड़े।जिसका सीधा लाभ जनता को हुआ।मोदी सरकार ने शौचालय,स्वच्छता का बीड़ा उठाया ।जिसका लाभ जनता को स्वस्थ्य बनाने व देश को स्वच्छ बनाने जैसा दूरदर्शी होगा।अरविंद जायसवाल ने भी लोगों को भाजपा के योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर अरविंद जायसवाल,जय प्रकाश सिंह,तारकेश्वर ओझा,नरेन्द्र सिंह,अभिषेक मद्धेशिया,कमलेश यादव,बजरंगी,अजय श्रीवास्तव,मनोज कुमार श्रीवास्तव,दिवाकर उपाध्याय,अजय चौहान,रामजी सिंह,चन्द्रशेखर सिंह, एस पी सिंह,पप्पू सिंह,राजेन्द्र सिंह,संजय सिंह आदि सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- मनोज