Breaking News

बाइक ट्रक की टक्कर में युवक की मौत।

आज़मगढ़।

सरायमीर।. स्थानीय थाना क्षेत्र के खरेवा में बाइक ट्रक की टक्कर में बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की मौके पर मौत। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

जानकारी के अनुसार ग्राम राजापुर सिकरौर थाना सरायमीर आजमगढ़ निवासी अपने माता-पिता के साथ मुम्बई में रहता था। कुछ दिन पूर्व पासपोर्ट बनवाने के लिए अपने पैतृक गांव राजापुर सिकरौर आया था। दिनांक 8 दिसम्बर 018 को एक दोस्त के साथ यामाहा बाइक पर पीछे बैठकर खरेवां की ओर से घर जा रहा था। ज्योंही आजमगढ़ शाहगंज मार्ग पर स्थित कस्बा सरायमीर सटे प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचे थे कि आजमगढ़ की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई जिससे बाइक पर पीछे बैठे मोहम्मद तलहा ट्रक के पहिया के नीचे आकर दब गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना में मौत की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में थाने पर ले आयी मृतक के माता-पिता व परिवार के पूरे सदस्य मुम्बई होने के कारण ग्राम प्रधान पति के तहरीर पर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। और दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक व ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस ने थाना लेकर आयी।

रिपोर्ट- ब्यूरो

और नया पुराने