Breaking News

शार्ट सर्किट से लगी आग कच्चे मकान सहित लाखों का सामानहुआ ख़ाक।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

रौनापार थानान्तर्गत अराजी देवारा नैनीजोर (नई बस्ती) मे जगन्नाथ साहनी पुत्र छितनी  साहनी व उनके दो पुत्र संजय साहनी व सहदेव साहनी (तीनो पिता पुत्र अलग अलग रहते है।)के मकान मे शनीवार सुबह चार बजे शार्ट सर्किट से आग लग गयी। 

जबतक लोगों को जानकारी होती मकान,पाँच मण्डई,बक्से मे रखा ज़ेवर ,कपड़े ,बाईक पैसन प्रो ,दो साईकिल,अनाज,भुसा सहित लाखों का सामान जलकर ख़ाक हो गया।  ग्रामप्रधान शोभनाथ ने दो हज़ार नगद व कपड़े की मदद की।सुचना पाकर 100 नम्बर पुलिस आई लेकिन अब तक कोई राजस्व कर्मी मौक़े पर नहीं पहुँचा।ग्रामीणों ने आग को बुझाया।

रिपोर्ट- ब्यूरो

और नया पुराने