Breaking News

18 वर्षीय युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी।

मधुबन(मऊ)-थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह सफाई हो रही एक नहर में 18 वर्षीय युवती का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी।   ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के चचाईपार से चौथी मिल सम्पर्क मार्ग स्थित गांव कुंडा शरीफपुर के समीप नहर में 18 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी उस समय फैल गया जब ग्रामीण रविवार की सुबह टहलने के लिए निकले लोगों ने देखा कि नहर में एक युवती का शव पड़ा है। जिसकी भनक लगते ही आस-पास के ग्रामीण इकट्ठा हो गये। इकठ्ठे ग्रामीणों में से एक ग्रामीण ने यूपी डालय 100 पर फोन कर पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव के शिनाख्त करनें की कोशिश की किन्तु कोशिश नाकाम रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिले पर भेज दिया।

 वहीं थाना प्रभारी निरिक्षक नीरज पाठक का कहना कि शव का शिनाख्त नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पायेगा कि दुष्कर्म कर हत्या, हत्या या आत्महत्या मृत्यु किन कारणों से हुई तभी पुष्टि हो पायेगी। वहीं  मौजूद लोगों का शक है कि इस युवती  के पहनावे से लग रहा है कि किसी आर्केस्ट्रा ग्रुप में काम करने वाली है। किसी ने हत्या छुपाने के लिए हत्या कहीं और कर यहां सुनसान जगह देख फेक दिया। इस घटना से क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं।

रिपोर्ट- ज्ञानेंद्र तिवारी

और नया पुराने