Breaking News

3 अंतर्जनपदीय शातिर अपराधी अवैध असलहे कारतूस वाहन के साथ गिरफ्तार।

रानीपुर थाने को मिली बड़ी सफलता।

खुरहट (मऊ)- रानीपुर थाना अंतर्गत 7 दिसंबर शुक्रवार को जनता पीजी कॉलेज रानीपुर के छात्र संघ चुनाव को शांति व्यवस्था को दृष्टिगत देखते हुए पुलिस अधीक्षक मऊ के दिशा निर्देश में अपराध अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में छात्र संघ का चुनाव शांतिपूर्ण व्यवस्था के साथ कराने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक मऊ व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना के नेतृत्व में थानाध्यक्ष रानीपुर अशोक कुमार मय फोर्स व स्वाट टीम द्वितीय  को लगाया गया था ।

 जिसके चलते छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ । छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद स्वाट टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी फतेहपुर तिराहे पर थानाध्यक्ष रानीपुर मय फोर्स के साथ मौजूद मिले जिनसे जनपद में घटित अपराध एवं अपराधियों के संबंध में स्वास्थ्य द्वितीय के बीच बातचीत चल रही थी । उसी दौरान मुखबिर खास के द्वारा  प्रभारी स्वाट टीम उपनिरीक्षक वी0के0 सिंह को सूचना मिली कि भुईलीपुर मोड़ के पास एक सफेद रंग की अर्टिगा गाड़ी जिसका नंबर up50 ac0001 खड़ी है, जिसमें दो तीन व्यक्ति अवैध असलहे के साथ बैठे है जो की कोई घटना करने की फिराक में है । यदि जल्दी किया जाए तो वो पकड़े जा सकते हैं । मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास कर दोनों टीमें घेराबंदी कर आर्टिका गाड़ी सहित गाड़ी में बैठे तीन व्यक्तियों को रात्रि के 10:50 बजे अवैध असलहा कारतूस के साथ पकड़ लिया । पकड़े गए व्यक्तियों के नाम गौरव सिंह पुत्र अजय सिंह निवासी सिंहपुर थाना तरवा जनपद आजमगढ़, निजामुद्दीन पुत्र सदरूद्दीन निवासी छतवारा थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ व दिव्यांशु पांडे पुत्र विनोद पांडे निवासी हलुवाडीह थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ पता चला । इनके पास से एक अदद  पिस्टल 32 बोर, तीन अगर जिंदा कारतूस 32 बोर, एक अदद  तमंचा 315 बोर, दो अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, 3 अदद मोबाइल फोन अलग-अलग कंपनी के, एक अदद आर्टिका गाड़ी चार पहिया व ₹960 नगद बरामद हुए । जिनकी गिरफ्तारी वह बरामदी  में मुख्य रूप से उप निरीक्षक अशोक कुमार थानाध्यक्ष रानीपुर, उप निरीक्षक वी0के0 सिंह प्रभारी स्वाट टीम द्वितीय, उप निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा टीम द्वितीय, उपनिरीक्षक मोहम्मद रुस्तम खान थाना रानीपुर, हेड कांस्टेबल जवाहर सरोज स्वाट टीम द्वितीय , कांस्टेबल अजय यादव स्वाट टीम द्वितीय, कांस्टेबल विवेक पांडे स्वाट टीम द्वितीय, कांस्टेबल नीरज शर्मा स्वाट टीम द्वितीय, कांस्टेबल सुधेन्दु दीक्षित स्वाट टीम द्वितीय, कांस्टेबल राम प्रवेश स्वाट टीम द्वितीय, कांस्टेबल चालक शत्रुधन सिंह यादव थाना रानीपुर, कांस्टेबल कांस्टेबल विजय सिंह यादव थाना रानीपुर आदि लोगों रहे । पुलिस अधीक्षक मऊ के द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु ₹5000 के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।

रिपोर्ट- ज्ञानेंद्र तिवारी

और नया पुराने