रिपोर्ट भेरूसिंह चौहान ।
रावणा राजपूत सेवा संस्थान, गुलाबपुरा की महिला कार्यकारिणी की मीटिंग गुलाब बाबा की धुणी, गुलाबपुरा में आयोजित की गई।समाज की महिलाओ द्वारा जिलाध्यक्ष निशा कँवर गौड़ व जिला विधिक सलाहकार रेखा कँवर चौहान को माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
निशा कँवर ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये गुलाबपुरा तहसील अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से रेखा कँवर सोलंकी को नियुक्त किया, ओर निर्देश दिया कि जल्द ही अपनी कार्यकारिणी गठित करे। निशा कँवर ने उपस्थित मातृशक्ति के चरणों मे नमन करते हुए कहा कि हमे समाज हित मे अपना योगदान देना चाहिये। हमे अपनी शक्तियों को पहचानते हुए समाज के विकास में सहायक होना चाहिए। साथ ही समाज के बच्चों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि समाज मे कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नही रहना चाहिए। समाज के बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाकर समाज व राष्ट्र विकास में अपना योगदान देना चाहिए। समाज के निर्धन बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए समाज के भामाशाहो को आगे आकर उनका सहयोग करना चाहिए। विधिक सलाहकार रेखा कँवर चौहान ने जिलाध्यक्ष के समक्ष समाज की एकता के बारे में जिलाध्यक्ष निशा कँवर को अवगत कराया और कहा कि समाज अब जागृति आयी है। हमे समाज को एकजुट करने व सरकार की लाभकारी योजनाओ के बारे में उपस्थित मातृशक्ति को बताया। नव-नियुक्त तहसील अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार कर समाज हित मे कार्य किया जाएगा। समाज की महिलाओं के रोजगार की व्यवस्था करने का प्रयास किया जाएगा। समाज मे निर्धन बच्चों को शिक्षा दिलाने का भी हर संभव प्रयास किया जाएगा। उपस्थित महिला शक्ति का आभार व्यक्त किया और एकजुट होकर समाज हित मे कार्य करने के लिये प्रेरित किया।