मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ में रविवार को कमल संदेश पदयात्रा अजमतगढ़ बाजार में खड्ग बहादुर सिंह के नेतृत्व में पूरे बाजार में भ्रमण किया और लोगों को मोदी सरकार एवं योगी सरकार के कार्य योजनाओं से अवगत कराया। खड्ग बहादुर सिंह ने कहा लोगों के बीच में जाने पर एक सुखद अनुभव प्राप्त हो रहा है। लोगों ने बताया पहले बिजली देखने को नहीं मिलती थी अब कब कटती है।
पता नहीं चलता। स्वच्छता अभियान के तहत लगभग हर घर में शौचालय बन गए हैं। गरीब परिवार को आवास मिल रहा है। आयुष्मान भारत उज्जवला योजना से लोगों की तकदीर बदल रही है। जहां तक पूर्वांचल की बात है। क्षेत्र अति पिछड़ा था। लेकिन मोदी जी ने जब से काशी से चुनाव जीता है। उनके नेतृत्व में वाराणसी से लेकर आजमगढ़ तक विकास ही विकास नजर आता है। रोड की बात हो या रेलवे हो जल मार्ग या हवाई मार्ग की बात हो पूरा देश अब पूर्वांचल से जुड़ गया है। आजमगढ़ में भाजपा सरकार के नेतृत्व में अद्भुत विकास हुआ है। क्षेत्र में हुए विकास कार्य दर्शा रहा है। कि 2019 में पुनः कमल खिलने वाला है। पद यात्रा में प्रमुख रूप से गोरखपुर मंडल अध्यक्ष अरविंद जायसवाल ,युवा भाजपा नेता मनीष मिश्रा, जिला मंत्री अभिषेक सिंह सोनू , जगत नारायण गौड़, शिव कुमार मौर्य, वीरेंद्र पटेल, रमेश दुबे, पुष्पेंद्र सिंह, बच्चा सोनकर, राधेश्याम कनौजिया, वीरेंद्र मिश्रा, बजरंगी गुप्ता, धर्मेंद्र सोनकर, संजय वर्मा, राजन वर्मा, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।