मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
पुलिस के हाथ खाली 12अक्टूबर की रात्रि में खिड़की तोड़कर गार्ड की राइफल उठा ले गए थे चोर।
पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को उठाकर कर चुकी है पुछताछ पर नही लगा सुुराग।
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के स्टेट बैंक हरैया में पिछली दीवाल में लगी खिड़की को तोड़ कर लाकर रूम में पहुंचे चोरो ने लाकर तोड़ने का प्रयास तो किया था। पर सफल नही हो सके तो वही रखी गयी गार्ड अशोक साहनी की रायफल उठा ले गए।घटना स्थल पर सूचना के बाद पहुंचे एसपी ग्रामीण,एसओजी,डॉग एसवायड,और जीयनपुर पुलिस ने मौके की छानबीन की थी और एसपी ग्रामीण ने जीयनपुर पुलिस को जल्द मामले का खुलासा करने के निर्देश मौके पर दिए थे। पर अबतक दो माह बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। जबकि बैैंक में 12अक्टूबर की रात्रि में बैैंक की खिड़की तोड़कर चोरी की गई थी।
वही चोर तो सिर्फ राइफल ही लेकर चलते बने यदि लाकर तोड़ दिए होते तो एक बड़ी चोरी होने से कोई नही रोक पाता कारण की बैंक कोतवाली से लगभग 11 किमी जहां दूर है वही पुलिस की रात्रि में गश्त तक नदारत रहती है। जब पुलिस कोतवाली के बगल में जीयनपुर चौक तक नही सम्भाल पाती तो चोरी रोक पाना तो दूर की बात है। जबकि अबतक पुलिस ने बैक कर्मचारियों समेत लगभग आधादर्जन लोगों को उठाकर पूछताछ कर चुकी है। पर अपराधी दो माह बीतने के बाद भी अबतक पुलिस की पकड़ से दूर है। जबकि अबतक दर्जनभर चोरिया हो चुकी है। पर पुलिस ने एक भी चोरी का खुलासा नही कर सकी। दर्जनो चोरिया रजिस्टर में दर्ज है। पर एक का भी पुलिस ने पर्दाफाश अब तक नही कर सकी। स्टेट बैंक से राइफल चोरी हुए दो माह बीतने के बाद भी आरोपियों को नही पकड़ सकी अब कही अन्य चोरियो की तरह हस्र न हो जाय। कोतवाल देवानद ने कहा कि अब तक दर्जन भर लोगो से पूछ ताछ की गयीं पर सुुुराग नही लग सका। पर जल्द ही राइफल चोरी का पर्दाफाश किया जाने का परयास किया जा रहा है।