मऊ।
रानीपुर मऊ ब्लाक अन्तर्गत शनिवार को खण्ड विकास अधिकारी रानीपुर रजनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में भारत को खसरा रूबेला से मुक्त कराने के लिए ब्लॉक प्रांगण में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें खसरा रूबैला टीकाकरण अभियान के लिए की जा रही प्रशिक्षण और परिचय बैठक में सभी लोगों को अपनी सहभागिता निभाने के लिए अपील किया गया ।
साथ ही साथ खसरा रोग व रूबैला रोग के के बारे में बताते हुए खंड विकास अधिकारी रानीपुर रजनीश कुमार सिंह ने कहा कि खसरा एक जानलेवा बीमारी है और बच्चों में अपंगता और मृत्यु बड़े कारणों में से एक है । खसरा बहुत संक्रामक रोग है और यह एक प्रभावित व्यक्ति द्वारा खासने और छिकने से फैलता है । खसरा आपके बच्चे को निमोनिया दस्त और दिमागी संक्रामक जैसे जीवन के लिए घातक जटिलताओं के प्रति संवेदनशील बना सकता है । खसरा के आम लक्षण तेज बुखार के साथ त्वचा पर दिखाई पड़ने वाला लाल चकते खासी बहती नाक और लाल आंखें बताएं । आगे रूबैला रोग के बारे में बताते हुए कहा गया कि अगर स्त्री को गर्भावस्था के आरंभ में रूबैला संक्रमण होता है तो (सी.आर.एस.) जन्मजात रूबैल्ला सिंड्रोम विकसित हो सकता है जो रोड और नवजात शिशुओं के लिए गंभीर और घातक साबित हो सकता है । प्रारंभिक गर्भावस्था के दौरान रूबैल्ला से संक्रमित माता से जन्मे बच्चे में दीर्घकालीन जन्मजात विसंगतियों से पीड़ित होने की संभावनाएं बढ़ जाती है, जिससे आंखों में मोतियाबिंद कान का बहरापन मस्तिष्क (माइक्रोसिफेली, मानसिक माता) प्रभावित होते हैं तथा दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है । खसरा रूबैला रोग के बारे में प्रशिक्षित आशा बहुओं आंगनवाड़ियों को बच्चों को टीका लगवाने के लिए माता पिता को प्रोत्साहित करने के लिए समुदाय के नेताओं को साथ लेकर जाए और अभिभावकों से संपर्क में रहने के लिए अभियान की तिथि से दो-तीन दिन पहले ही हर घर जाकर सूचना पत्र दे और टीकाकरण की तिथि व स्थान बताएं हरसंभव मुलाकात हो हर बार हर घर जाकर मिलने पर माता पिता और परिवार को खसरा रूबेला टीकाकरण के महत्व को समझाए । बैठक के बाद खसरा रूबैला टीकाकरण अभियान के तहत रानीपुर ब्लाक से लेकर फतेहपुर बाजार तक रैली निकाल लोगों को जागरूक किया गया । जिसमें मुख्य रूप से खंड विकास अधिकारी रानीपुर रजनीश कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग से प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर योगेश कुमार गौतम, डॉ एके विश्वकर्मा, आशा बहुएं, आंगनवाड़ी, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट- ज्ञानेंद्र तिवारी