(मऊ)। हलधरपुर थाना क्षेत्र के चकरा फाटक पर शक्रवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ पुरूष की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक हलधरपुर थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव निवासी राजेंद्र चौहान (55) पुत्र हरगुन चौहान इलाहाबाद मे खादी ग्रामोद्योग में कार्यरत थे। वह कुछ दिन पहले छुट्टी पर आये थे। आज सुबह 7:30 बजे रेलवे लाइन किनारे शौच के लिए जा रहे थे। उसी समय 17114 डीएयू वाराणसी जाने के लिए आ रही थी, उसी की चपेट में आ गये। इससे उसके चीथड़े उड़ गए। लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ दरोगा इंदारा सुधीर राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।
रिपोर्ट- ज्ञानेंद्र तिवारी