Breaking News

परिषद के नेत्रदान प्रकल्प के तहत कराया गया नेत्रदान।

राजस्थान।

किशनगढ़।

रिपोर्ट- भेरूसिंह चौहान

भारत विकास परिषद मुख्य शाखा मदनगंज किशनगढ़ द्वारा गुरुवार को परिषद के नेत्रदान प्रकल्प के तहत  प्रकाश चन्द गिदवानी सुपुत्र स्व. श्री हीरालाल  गिदवानी का किशनगढ़ में देहावसान पर तुरंत नेत्रदान संपन्न करवाया गया। 

प्रकल्प प्रभारी राजकुमार जैन ने बताया कि  ललित महाराज, गिरधारी अमरवाणी ने परिजनो को नेत्रदान के लिए प्रेरित कर इस पुनीत कार्य मे सहयोग किया । प्रचार प्रभारी भगवान बाहेती ने बताया कि नेत्रदान प्रक्रिया आई बैंक सोसायटी के भरत शर्मा एवं कुलदीप शर्मा ने सम्पन्न की।भारत विकास परिषद् के विजय शर्मा, क्लब100 के नीरज अग्रवाल , सुमित जैन व् पिंटू टेलर ने सहयोग किया। नेत्रदान प्रकिया में राजकुमार  गिदवानी, जयप्रकाश  लखानी, विष्णु  मेघाणी, संजय  गिदवानी, अशोक लोगानी व्  परिजनों का सहयोग रहा।


और नया पुराने