अयोध्याधाम।
रिपोर्टर सुरेश कुमार मिश्र।
अयोध्या रेंज के तीस निरीक्षको व उप पुलिस निरीक्षको का तबादला आईजी रेंज अयोध्या ओंकार सिंह ने गैर जनपद के लिये कर दिया ।उन्होंने यह तबादला जिले में तीन वर्ष पूरा करने वाले निरीक्षक व उपनिरीक्षक का चुनाव आयोग के निर्देश पर किया।तबादला होने वाले सूची में अयोध्या जिले के प्रेम नारायण तिवारी, रामचंद्र सरोज, आनंद कुमार वैश्य ,बृजेश सिंह, शरद कुमार, का नाम है ।तबादला होने वाले ऊपर के सभी जनपद अयोध्या से अंबेडकरनगर भेजे गये हैं । सुनील कुमार मिश्र और दुर्गेश मिश्र का अयोध्या से बाराबंकी तबादला किया गया है। वही आलोक वर्मा का अयोध्या से सुल्तानपुर, रमेश कुमार भारती, राजीव सिंह ,अयोध्या से सुल्तापुर , राजीव कुमार यादव सुल्तानपुर से अयोध्या, देवेश कुमार सुल्तानपुर से अमेठी, आशुतोष सुल्तानपुर से अयोध्या के साथ साथ भगवती बाराबंकी से सुल्तानपुर भेजा गया है ।शिवाजी सिंह बाराबंकी से सुल्तानपुर,बृजेश सिंह बाराबंकी से अयोध्या, रत्नेश कुमार सिंह बाराबंकी से सुल्तानपुर, मनीष कुमार सिंह बाराबंकी से अंबेडकरनगर, सुरेश कुमार वर्मा अंबेडकरनगर से अयोध्या,महेंद्र प्रताप अंबेडकर नगर से बाराबंकी ,चंद्रशेखर अंबेडकर नगर से सुल्तानपुर जिले में जाने का फरमान जारी किया गया है। जबकि राहुल कुमार अंबेडकर नगर से अयोध्या, वासुदेव अंबेडकर नगर से बाराबंकी, महेंद्र कुमार यादव अंबेडकर नगर से अमेठी, राजेश यादव अंबेडकरनगर से बाराबंकी, नीरज सिंह अंबेडकरनगर से अयोध्या,दीपेंद्र सिंह अमेठी से अयोध्या,प्रह्लाद सिंह व राम राघव सिंह अमेठी से अयोध्या,के साथ साथ अश्वनी कुमार विश्वकर्मा अमेठी से अंबेडकरनगर भेजे गए।