आज़मगढ़।
मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
नही पहुंची फायर ब्रिगेड ग्रामीणों ने लाठी डंडे से बुझाया आग।
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के तिवारीपट्टी गांव में दोपहर एक बजे के लगभग बुधवार को विद्युत के शार्ट से आग लगने से लगभग 15 बीघा गेहू की खड़ी फसल जल कर राख हो गयी ग्रामीणों ने दमकल को सूचना दी पर दमकल नही पहुंची। ग्रामीणों ने लाठी डंडे,से जुट कर किसी तरह से आग बुझाई।
पर तबतक श्यामदेव,धर्मू व किशुनजी का एक एक बीघा,रामदेव का दस बिस्वा,तारकेश्वर तिवारी का एक बीघा,हरदेव यादव का एक बीघा, सुन्नर,लालचंद,श्यामदेव का एक एक बीघा गेहूँ जलकर राख हो गया। मजदूरों और मशीन के अभाव में लोग गेहूं काटने का इन्तजार कर रहे है। ऊपर से बिजली और अज्ञात कारणों से तहसील क्षेत्र में आये दिन अगलगी से सैकड़ो बीघा गेहू अबतक जल कर राख हो गया है।