Breaking News

क्रिकेट एकेडमी का किया गया उद्घाटन।

गोरखपुर।

गोरखपुर। गोरखपुर के साथीपार गीडा स्थित केवला सुंदर महाविद्यालय में केसीएम क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन बतौर मुख्यातिथि महाविद्यालय प्रबंधक विमला देवी ने फीता काटकर किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस एकेडमी से इस ग्रामीण अंचल में क्रिकेट खिलाड़ियों को अच्छा प्रशिक्षण मिलेगा। इससे उनको अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा, जिले में कई प्रशिक्षण संस्थान होंगे लेकिन उससे परे होकर यह एकेडमी कीर्तिमान हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि हमेशा किसी भी खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहिए। 

जानकारी देते हुए क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर संदीप त्रिपाठी ने बताया कि- जो भी बच्चे क्रिकेट में रुचि रखते है और शहर में नहीं जा पाते है ऐसे बच्चों के लिए ये क्रिकेट एकेडमी वरदान साबित होगा। जिसमें भरपूर सहयोग किया जाएगा और राज्य स्तरीय प्रशिक्षकों के द्वारा कोचिंग दी जाएगी,

इस मौके पर चंदन यादव, रामेश्वर पांडेय, पीपी पाण्डेय, अजय यादव, सरोज त्रिपाठी, विकास यादव, अमित यादव, मुबारक, हर्ष सिंह, अशोक, जगतविंदर, औरंगजेब पठान, सुरेन्द्र यादव, अविनाश, राहुल सिंह, थापा, संजय कमांडर, राका, गौरव विश्वकर्मा, हिमांशु पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- अम्बेश शुक्ला


और नया पुराने