आज़मगढ़:
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़ लोकसभा सीट सदर से भाजपा प्रत्याशी एवम भोजपुरी गायक एवम फ़िल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने शाहगढ बाजार में बुधवार को दिन में लगभग 2बजे फीता काटकर चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया ।इस अवसर पर क्षेत्रों से उमडी भीड़ को अपने लिये वोट भी माँगा ।जनता से चुनाव में जिताकर नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिये आह्वाहन किया ।इस बीच सपा और कांग्रेस पर निशाना भी साधा।
भाजपा प्रत्याशी लोकसभा चुनाव 2019 को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए भोजपुरी गीत गाकर जनता रिझाने के प्रयास किया ।वही उन्होंने कहाकि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को राहुल जी से प्रेम हैं तो आज़मगढ़ की सीट से उन्हें ही चुनाव लड़वाते खुद क्यों चुनाव लड़ने मैदान में आ गए ।सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए उन्होंने देश का पीएम सिर्फ एक बार नरेंद्र मोदी को बनाये की वकालत की ।उन्होंने ने कहाकि भाजपा ही देश का और प्रदेश का विकास कर सकती हैं ।जैसा कि भाजपा सरकार की उपलब्धियों से पता चलता हैं ।उन्होंने अपने जीवन की घटनाओं का हवाला देते हैं कहा कि मुझे कौन बनेगा करोड़ पति गेम खेलने का अवसर मिला जिसमे मैं कामयाब रहा और आज उसी तरह मुझे दूसरा गेम खेलने के लिए नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का आज़मगढ़ सीट से अवसर हाथ लगा है।इसे भी मैं जीत कर दिखाऊँगा ।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह,शशिप्रकाश सिंह मुन्ना समेंदा, सूरज सोनकर,राहुल सिंह,देवदास सिंह, एमपी सिंह,शंकर राजभर,राकेश यादव,बेलाल जमुड़ी, धर्मेंद्र यादव, रमेश यादव,अजय ग्रहरी,बबलू यादव,डॉ सुभाष सिंह,अतुल सोनकर, विनीत शर्मा,नदीम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।