Breaking News

अखिलेश यादव के आगमन की तैयारियों को लेकर सपा नेताओं ने लिया सभास्थल का जायजा।

आज़मगढ़:

रिपोर्ट: वीर सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व आजमगढ़ लोक सभा सदर के सांसद प्रत्याशी अखिलेश यादव के आगमन की तैयारियों को लेकर जिला मुख्यालय से सटे बैठौली शाहगढ़ में बुधवार को सपा के कद्दावर नेता व विधायक चुनावी जनसभा स्थल का जायजा लेने पहुंचे । कल दिनांक 18 अप्रैल को अखिलेश यादव के नामांकन के अवसर पर वह सभा स्थल की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही है।

जिसका जायजा लेने के लिए समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी गण व विधायक बैठौली शाहगढ़ में पहुंचे ।और तैयारियों का जायजा लिए।पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बैठौली बाग में  हेलीपैड बनाया जा रहा हैं ।नामांकन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री का उड़न खटोला से बैठौली बाग में पहुँचेंगा और वहां चुनावी जनसभा को संबोधित भी करेंगे ।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं आजमगढ़ सदर लोकसभा के सांसद पद के प्रत्याशी अखिलेश यादव 18 अप्रैल को अपना नामांकन करने के लिए जिला मुख्यालय आ रहे हैं नामांकन करने के बाद जिला मुख्यालय से सटे आजमगढ़-मऊ मार्ग पर बैठौली शाहगढ़ में चुनावी जनसभा का कार्यक्रम भी निर्धारित समय पर होना है जिसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है ।तैयारियों का जायजा लेने महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष अबू हासिम आजमी व जनपद के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव एवम अतरौलिया के सपा विधायक डॉक्टर संग्राम यादव,गोपालपुर के सपा विधायक नफीस अहमद, निजामाबाद के विधायक आलम बदी, मुबारकपुर के बसपा विधायक शाहआलम उर्फ गुड्डू जमाली, पूर्व मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव व पूर्व मंत्री हां वसीम अहमद और पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ साथ सपा बसपा के दिग्गज नेता जनसभा स्थल की तैयारियों को निरीक्षण करने पहुंचे । 

तैयारियों की निरीक्षण करने के बाद आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये । बतादें कि लोकसभा चुनाव 2019 की सरगर्मी बढ़ती नजर आ रही है सभी नेता अपने अपने अस्तर से तैयारियां करके अपना प्रचार प्रसार करने में जुट गए हैं। और मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं इसी परिप्रेक्ष्य मैं समाजवादी पार्टी के एवं बसपा पार्टी के कद्दावर नेता का जमावड़ा देखा जा रहा है ।इस अवसर पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता उदय प्रताप यादव,पूर्व विधायक मोबीन अहमद राजेश यादव महाप्रधान,मुकेश सिंह, छविराज सिंह,अभिषेक सिंह, नदीम अहमद आदि लोग मौजूद थे।

और नया पुराने