Breaking News

अनुपस्थित सुपर वाइजर एव लेखपालो को चेतावनी।

आज़मगढ़।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमग।

रुट चार्ट का किया गया निर्धारण।

सगड़ी सभागार में निर्वाचन सम्बन्धी की गई बैठक।

सगड़ी।

सगड़ी तहसील के सभागार में बुधवार को उपजिलाधिकारी सगड़ी दिनेश कुमार मिश्रा द्वारा मतदान कर्मियों की बैठक ली।जिसमें संबंधित सुपरवाइजर एवं लेखपाल मौजूद रहे। जबकि तकरीबन एक दर्जन से ऊपर लेखपाल और सुपरवाइजर के अनुपस्थित होने पर उन्हें चेतावनी दी गई कि यदि बैठक में पुनः अनुपस्थित पाए गए तो ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं उन्होंने चुनाव को संपन्न कराने के लिए गोपालपुर एवं सगड़ी विधानसभा में मतदेय स्थलों पर मतदान कर्मियों के पहुंचने के लिए रूट चार्ट तैयार किया गया। एवं संबंधित कर्मचारियों से रूट चार्ट मांगे गए। रूट चार्ट तैयार कर कर जिले को उपलब्ध करा दिया जाएगा। जहां से इन वाहनों को सीधे भेज दिया जाएगा ।वाहनों पर गाड़ी संख्या मालिक का नाम चालक का नाम आदि लिखे रहेंगे। उन्होंने सभी को निर्देशित किया कि मतदान केंद्रों का निरीक्षण समय से पूर्व कर लें। जिससे चुनाव के दिन कोई दिक्कत ना खड़ी हो पाए वहीं गोपालपुर विधानसभा में कुल 399 बूथ और सगड़ी विधानसभा में 382 बूथ बनाए गए हैं। उपजिलाधिकारी सगड़ी दिनेश कुमार मिश्रा ने कहा कि चुनाव की तैयारियां एवं सभी सूचनाएं तेजी से एकत्र की जा रही हैं जिससे कि चुनाव को सकुशल संपन्न कराया जा सके। इस दौरान उन्होंने कई बूथों का निरीक्षण भी किया।यही नहीं उन्होंने जहां रास्ते ठीक नहीं है उन रास्तों के मरम्मत के भी निर्देश दिए।इस दौरान तहसीलदार सगड़ी अरबिंद कुमार सिंह,अवधेश राम, आदर्श कुमार श्रीवास्तव,पंकज कुमार,हरिहर यादव,रविन्द्र नाथ मिश्र,,रामनयन शर्मा,अरुण गुप्ता,बीरबल राम,रामानन्द राम,दीपक कुमार यादव,आदि रहे।

और नया पुराने