अयोध्याधाम
रिपोर्टर:- सुरेश कुमार मिश्र
अयोध्या जिले में भरत कुंड के नंदीग्रामयोगिराज भरत की तपस्थली पर चल रहे भरत कुंड महोत्सव में प्रोग्राम देने पधारी अवध की कलाकार प्रतिमा यादव के साथ आई युवतियों ने अपनी कला से दर्शकों का मन मोहा इस अवध की कलाकार टीम द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर प्रोग्राम के माध्यम से अपनी अमिट छाप छोड़ी मीडिया द्वारा पूछे जाने पर प्रतिमा यादव युवा सहयोगी युवतियों द्वारा अपनी कला अपनी शिक्षा अपने प्रोग्राम अपने अनुभव के बारे में बताया की अवध की धरती पर लुप्त हो रहे कजरी सोहर लोकगीत ठुमरी आदि जैसे विभिन्न गानों को समाज में लोगों के बीच लाकर उनका प्रभाव लोगों पर डालने हेतु हम निरंतर प्रयत्नशील हैं यह कला हमारे घर के बड़े बुजुर्गों से हमें प्राप्त हुई है अवध की धरती नंदीग्राम योगिराज भरत की तपस्थली भरतकुंड पर आकर हम अपने को धन्य समझ रहे हैं।
भरतकुंड सरोवर का संध्या वन्दन प्रोग्राम की शुरुआत मंच पर जाने से पहले अवध की कलाकार द्वारा ससम्मान किया गया इस अवध की कलाकार प्रतिमा यादव व टीम को सुनने हेतु भरतकुंड महोत्सव में लोग आतुर दिखे।प्रबंधन समिति द्वारा प्रोगाम के अंतिम दिन अवधीकलाकार टीम को प्रतीक चिन्ह के साथ पुरस्कारों से भी नवाजा गया।