Breaking News

नत्थूपुर ईद गाह पर 22 गांव के लोगो ने पढ़ी नमाज।

आज़मगढ़।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

सुरक्षा की दृष्टि से भारी मात्रा में पुलिस पीएसी के जवान रहे मौजूद ।

डाक्टर अशद इदरीश मौलाना ने पढ़ाई नमाज।

सगड़ी।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के नत्थूपुर अंजान शहीद ईद गाह पर 22 गावों के नमाजियों को ईद की नमाज अदा कर एक दूसरे को ईद की बधाइयां दी। इस दौरान मौलाना डाक्टर अशद इदरीश ने नमाज अदा कराई। तो वही क्षेत्र के सपा, बसपा ,भाजपा के कई नेता मौजूद रहे और एक दूसरे को ईद की बधाइयां दी। तो ईद गाह खचा खच भरा रहा। सुरक्षा की दृष्टि से भरी मात्रा में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। 

बच्चों में ईद के पर्व पर काफी खुश दिखे और एक दुसरे को गले लगा कर बधाइयां दी। इस दौरान अंजानशहीद, नत्थूपुर, अल्लीपुर, धौरहरा, कस्बा सगड़ी, दाऊदपुर, छत्तरपुर चकिया, खतीबपुर, बागखालिस, शाहपुर नेवादा,चकअजीज,नुरूद्दीनपुर,देवापार,आदि गांवों के लोगो ने नमाज अदा की। पूरे क्षेत्र में ईद का पर्व धूम धाम से मनाया जा रहा है। मौके पर सीओ सगड़ी शीतला प्रसाद पाण्डेय, एसडीएम सगड़ी राघवेंद्र सिंह,सहित सुभहान खान,हारून खान,राजेश यादव महाप्रधान,मोहम्मद रिजवान प्रधान,सरफराज खान,सन्नू खान,रामशरीख यादव,सन्तोष सिंह टीपू,अरबिंद जायसवाल, जयराम सिंह पटेल,जाबिर खान,मेराज अहमद खान, शेरु खान प्रधान, आदि रहे।

और नया पुराने