मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
सड़क दुर्घटना में एक की मौत एक घायल जिला रेफर।
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के समोनपुर कोयला ढाबा के पास दोहरीघाट-आजमगढ़ मार्ग पर खड़ी ट्रक में एक बाइक पर सवार दो लोग खड़ी ट्रक में जा घुसें जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा बुरी तरह से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर क्षेत्र के तेजपालपुर धुसवा निवासी मनोज यादव पुत्र रामदरश यादव उम्र 35 साल जो अपने गांव के ही लड़के के साथ वाराणसी में 108 एम्बुलेंस गाड़ी चलाने का कार्य करता था जो मंगलवार की रात घर वापस आ रहा था कि रास्ते में दोहरीघाट-आजमगढ़ मार्ग पर स्थित कोयला ढाबा के पास खड़ी ट्रक में पीछे से बाइक जा घुसी जिसमें मनोज यादव की मौत हो गई।और साथ में गांव का ही राजकुमार यादव बुरी तरह से घायल हो गया। ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारियों ने इसकी सूचना जीयनपुर पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर थाने भेजा और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया।
यह घटना रात्रि लगभग 2:00 बजे की है। मृतक तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई रोशन यादव उम्र 40 साल बहन संगीता 38 साल, वही माता दुर्गावती देवी व पत्नी नीतू यादव का रो रो कर बुरा हाल था। वही मृतक के दोनो पुत्र एक लड़का मानस, लड़की अन्नासा परिवार के लोगों को रोते बिलखते अंजान बन कर देख रहे थे।