Breaking News

ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर बाइक से गिरकर महिला की मौत।

आज़मगढ़।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

बाइक सवार बुरी तरह घायल जिला अस्पताल रेफर।

सगड़ी।

सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के दाऊदपुर के पास बाइक सवार को ट्रैक्टर चालक ने पीछे से बाइक सवार को  टक्कर मार दी जिसमें बाइक पर बैठी महिला की गिर कर मौत हो गई और बाइक सवार व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया।

वही मुबारक़ पुर थाना क्षेत्र के मैगापुर गांव निवासिनी लौजारी देवी पत्नी सुरेश साहनी उम्र 40 साल अपने पति सुरेश साहनी के साथ दवा लेने के लिए मोहम्दाबाद गई थी दवा लेकर घर वापस आ रही थी कि दाऊदपुर  थाना जीयनपुर के पास दोहरीघाट-आजमगढ़ मार्ग पर ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी।जिसमें बाइक से गिरने से लौजारी देवी की सर में गम्भीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई और बाइक चला रहे पति घायल हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना जीयनपुर पुलिस को दी।सुचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।और घायल को108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल आजमगढ़ भेजा।तीन लड़का एक लड़की है।पति खेती का कार्य करता है।मौत की सूचना मिलने पर घर पर कोहराम मंच गया।

और नया पुराने