Breaking News

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया गया अभियान।

आज़मगढ़।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

सरकारी देशी शराब की दुकानों से लेकर शराब पीने वालों में मचा रहा हडकंप।

रोड़ पर लकड़ी रखकर अतिक्रमण करने वालों के 
ऊपर होगी सख्त कार्रवाई।

सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ त्रिवेणी सिंह निर्देश पर सीओ सगड़ी शितला प्रसाद पान्डेय के नेतृत्व में व जीयनपुर कोतवाली पुलिस के द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देश के अनुपालन में जबरदस्त अभियान चलाकर की गई फुट पेट्रोलिंग इस कार्रवाई को लेकर सरकारी देसी शराब के दुकानदारों से लेकर शराब पीने वालों में हड़कंप मचा रहा तो वही रोड पर लकड़ी रखकर अतिक्रमण कर रखें लकड़ी मालिकों को हिदायत दी गई कि 2 दिन के अंदर रोड पर रखी लकड़ी को हटाने का निर्देश दिया ना हटाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी एव जुर्माना वसूला जाएगा।

वही सीओ सगड़ी शीतला प्रसाद पांडे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है।जो हर सप्ताह एक बार चलाया जाएगा और कार्यवाही की जाएगी। अभियान के द्वारा सड़क पर अतिक्रमण कर रखें लोगों को अतिक्रमण हटाने की हिदायत और सड़क पर रखें लकड़ी को स्थाई जगह पर रखें जिससे जाम की समस्या उत्पन्न ना हो। वही कई लोगों की शिकायत पर मनमाने ढंग से सरकारी देशी शराब की दुकानों निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य और शराब बेचने को लेकर सरकारी देसी शराब की दुकानों पर पहुंचकर जांच की गई तो प्रिंट से ज्यादा दामों में बेचने का मामला सामने आया जिसपर सीओ सगड़ी ने कार्रवाई करते हुए चुनहवा, मालटारी, जीयनपुर के सरकारी देसी शराब के सेल्समैनों को दुकान बंद कराकर थाने लेकर आई। वहीं सख्त हिदायत देकर उनको छोड़ा गया की दुबारा शिकायत मिली कि प्रिंट मूल्य से ऊपर बेचा जा रहा है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी ।इस कार्रवाई को लेकर शराब के दुकानदारों से लेकर पीने वालों में हड़कंप मंचा रहा। यही नही कई को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए मिले जिनको फटकार लगा कर छोड़ दिया गया। इस तरह की पुलिसिया कार्रवाई से जनता के बीच एक बेहतर संदेश गया। वही क्षेत्र के लोगों ने कहा कि इसी तरह से कार्यवाही होनी चाहिये। इस दौरान सीओ सगड़ी के साथ जीयनपुर कोतवाल विमलेश कुमार मौर्य सहित भारी मात्रा में पुलिस बल फुट पेट्रोलिंग करते नजर आयी।
और नया पुराने