आजमगढ़।
रिपोर्ट:वीर सिंह रिपोर्ट
भाजपा नेता एवं फिल्म कलाकार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने सोमवार को स्थानीय उदयभानपुर (हुसैनाबाद) स्थित सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल में आकर और मुबारकपुर की तमाम समस्याओं का शीघ्र निवारण कराने का वादा करके लोगों की खूब वाह वाही लूटी। उनसे जब वाराणसी, गोरखपुर नयी रेल लाइन बिछाने से सम्बन्धित सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह रेल लाइन रेशमी नगरी मुबारकपुर और आस पास के क्षेत्रों के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण है किन्तु सर्वे के बाद भी अब तक इसका शिलान्यास नहीं हो सका है जो किसी दुर्भाग्य से कम नहीं है इस लिए मैं इस काम को जल्द शुरु कराने के लिए जी जान से लग जाऊँगा क्योंकि मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्य नाथ ने मुझे क्षेत्रों की समस्याओं की जानकारी लेकर उनका निवारण कराने की जिम्मेदारी सौंपी है जिसका मैं पूरी ईमानदारी से निर्वाहन करने कोशिश करुँगा। इस अवसर पर मुबारकपुर के समाजसेवी हाजी इफ्तेखार अहमद मुनीम व गुलाम रसूल रिज़वी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने उनसे भेंट कर एक सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए मुबारकपुर के नवनिर्मित बस स्टेशन व विपणन केन्द्र को चालू कराने की मांग करते हुए यह बात भी उनके सामने रखी कि यदि भारत सरकार की योजना एक जनपद एक उद्योग में मुबारकपुर को शामिल नहीं किया गया है जबकि यहां का रेशमी साड़ी उद्योग विश्व प्रसिद्ध है और इससे लाखो गरीब बुनकर जुड़े हुए हैं इस लिए योजना में मुबारकपुर की भागीदारी सुनिश्चित कराई जाये साथी सठियांव से जीयनपुर तक फोर लैन बनाकर मुबारकपुर को सीधे तौर पर बड़े नगरों को जाने वाले मार्गाें से सम्बद्ध कर दिया जाये। इसी तरह मुबारकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का विस्तारी करण व आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धि और सठियांव रेलवे स्टेशन का सुन्दरीकरण कराने के साथ ही बड़ी गाड़ियों का वहां स्टाप भी अति आवश्यक है।
आजमगढ़।
भाजपा नेता एवं सदर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रत्यासी दिनेशलाल यादव उर्फ निरहुआ का सोमवार को उदयभानपुर स्थित सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल में आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। स्कूल के प्रबन्धक अयाज़ अहमद खान, उप प्रबन्धक नवाज़ अहमद खान एवं मन्नान प्रधान सहित सभी अध्यापक व अध्यापिकाओं द्वारा उनका माल्यार्पण करने के बाद उन्हें स्कूल में छात्र एवं छात्राओं के लिए पठन पाठन से सम्बन्धित सुविधाओं की जानकारी उन्हें दी गयी जिसपर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दिनेशलाल यादव ने कहा कि जंगल में मंगल की कहावत को अयाज़ खान ने यहां इतना बड़ा स्कूल बनाकर सही साबित कर दिया है जिसके लिए वो बधाई के पात्र हैं। अन्त में दिनेशलाल यादव ने स्कूल प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया।