आज़मगढ़।
सक्रिय हुई पुलिस जबरदस्त चला रात्रि में चेकिंग अभियान।
ढाबों से लेकर संदिग्ध व्यक्तियों पर रही पुलिस की नजर।
नहीं बक्शे जायेंगे टॉप टेन के अपराधी।
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में चलाया गया जबरदस्त चेकिंग अभियान जहां पर पुलिस ने ढाबों से लेकर संदिग्ध व्यक्तियों सहित बिना नंबर दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन गाडिय़ों में लगें काली फिल्म उतरवाया, वही हर ढाबों पर चेकिंग अभियान चलाया गया, ढाबों पर अपराधी किस्म के व्यक्तियों द्वारा बैठकर खाना खाने के बाद रात्रि में अपराध करना, ढाबों पर रात्रि में गैर सरकारी दारू की सप्लाई करना संज्ञान में लिया गया।

वही संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी ली गई। और हिदायद दी गई कि: ढाबों पर फर्जी तरीके से दारू न बेचा जाए नाही किसी ढाबे पर गलत व्यक्तियों के खाने की व्यवस्था की जाए नहीं तो ढाबा संचालक के ऊपर सख्त कार्रवाई होगी। सीओ सगड़ी शितला प्रसाद पान्डेय ने बताया कि: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के आदेशों का पालन करते हुए सख्त कार्रवाई की जा रही है। अब बख्शे नही जाएंगे टॉप टेन के अपराधी, फर्जी चार पहिया दोपहिया चोरी के वाहन लेकर चलने वाले संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित किया जा रहा है। वही बिना लाइसेंस के चल रहे ढाबों पर सख्त कारवाई की जाएगी। जीयनपुर कोतवाल विमलेश मौर्या ने कहा कि: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशों पर चलाया जा रहा है चेकिंग अभियान जिसमें दोपहिया चार पहिया व संदिग्ध व्यक्तियों से लेकर ढाबों तक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जो भी दोषी होगा बक्सा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री का आजमगढ़ जिले में आगमन का अफसर पर दिखा असर एक्शन में दिखीं जिले की पुलिस व अन्य विभाग के अधिकारी।