Breaking News

चोरों ने लाखों के माल पर किया हाथ साफ।

आज़मगढ़

सरायमीर स्थानीय थाना क्षेत्र के टेवखर गांव में एक में नकब लगा कर अज्ञात चोरों ने नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ किया पुलिस चोरी के सम्बंध में जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना सरायमीर ग्राम टेवखर निवासी वीर बहादुर सिंह पुत्र मंगला प्रसाद सिंह ने सरायमीर थाना में तहरीर दी है कि 9, 10 /019 की रात को पूरे परिवार के साथ भोजन करने के बाद सभी लोग छत पर सोने के लिए चले गए।

 रात में दिवार तोड़कर अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर दस हजार रुपए नकद , सोने का सामान तीन हार, 7 चैन, 3 मंगलसूत्र, 10 अंगुठी, 15 कान का झुमका, 3 लकीट और चांदी का सामान 17 पायल, 3 हार, एक करसनी, 15 सोमवर उठाकर ले गए। तहरीर में वीर बहादुर सिंह पट्टीदार विरेन्द्र सिंह के ऊपर शंका जताई है। पुलिस ने तहरीर लेकर चोरी के सम्बंध में जांच-पड़ताल कर रही है।

मोहम्मद यासिर सरायमीर 

और नया पुराने