आज़मगढ़।
सरायमीर। स्थानीय थाना पुलिस ने क्षेत्र का भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर 65 किलो गोमांस व मांस काटने के सामग्री और तराजू बाट बरामद किया आरोपी मौके से फरार हो गए ।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो. त्रिवेणी सिंह के दिशा-निर्देश पर सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान अंतर्गत थाना सरायमीर एसआई रामकृष्ण सिंह कांस्टेबल कृष्ण मुरारी, श्रवण शुक्ला , रामलखन, जितेंद्र के साथ दिनांक 10 जून 019 की 6 बजे सुबह क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि शेरवां गांव में मतलूब के घर कुछ लोग प्रतिबंधित पशुओं के मांस को काटकर बेच रहे हैं सूचना पाते ही एसआई रामकृष्ण हमराहियों के साथ शेरवां गांव मतलूब के घर के पहुंचे घर के अंदर के गए तो पुलिस को देखकर मतलूब पुत्र अज्ञात, इम्तियाज पुत्र सगीर, उमर, ओबैद पुत्रगण इम्तियाज ग्राम शेरवां थाना सरायमीर आजमगढ़ घर के सीढ़ी के रास्ते फरार हो गए पुलिस ने मौके से 65 किलो गोमांस, तीन चाकू, एक चापड़, एक तराजू व कुछ ईंट के बनाए गए बाट बरामद कर थाने पर लाकर धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर फरार अभियुक्तों की तलाश कर रही है।
मोहम्मद यासिर सरायमीर