Breaking News

राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया जिलाधिकारी को।

मऊ।

रिपोर्ट: विपिन दुबे

अलीगढ़ के टप्पल में हुई ढाई वर्ष की बच्ची के साथ हुई दर्दनाक घटना ने जहाँ पूरे देश को दहला के रख दिया है । वहीं मऊ जनपद में ब्राह्मण विकास परिषद अलीगढ़ की घटना को लेकर काफी गुस्से में है । आज ब्राह्मण विकास परिषद की नगर इकाई ने देश के राष्ट्रपति के नाम से संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को सौंपा । 

इस बाबत ब्राह्मण विकाश परिषद के संरक्षक एवं सपा नेता पंकज उपाध्याय ने कहा कि उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार में गिरती कानून व्यवस्था एवं ब्राह्मणों पर अत्याचार कम नही हो रहा है । यहीं नही समाज का अगुवा कहे जाने वाले ब्राह्मण आज भाजपा सरकार की अनदेखी की वजह से दयनीय स्थिति में चले गए है रही सही कसर बीजेपी ने नए एस सी एस टी बिल ने पूरा कर दिया है । आज भाजपा की सरकार में जितना ब्राह्मणों पर अत्याचार हो रहा है उतना किसी भी सरकार में नही होता था । अलीगढ़ के टप्पल में हुई बच्ची की निर्मम हत्या ब्राह्मणों पर अत्याचार की परिणीति है जिसे ब्राह्मण कत्तई भी बर्दाश्त नही करेगा । आज जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी के माध्यम से देश के राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देकर यह मांग ब्राह्मण विकास परिषद उठा रहा है कि अलीगढ़ के टप्पल में मासूम बच्ची के हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़कर फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से जल्द से जल्द सुनवाई करके हत्यारो को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए नही तो प्रदेश का ब्राह्मण अब चुप बैठने वाला नही हैं । अगर ब्राह्मणों पर अत्याचार बंद नही हुवा तो हम मंबूरन सड़क पर उतर कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे । ज्ञापन देने में मुख्य रूप से अजय तिवारी , डॉ पंकज उपाध्याय , विनोद तिवारी , रवीश तिवारी , डॉ मयंक चौबे , प्रशांत पांडेय , विजय नारायण पांडेय , राजन पांडेय , सूर्य प्रकाश त्रिपाठी , विनोद उपाध्याय , शशी कांत तिवारी आदि लोग मौजूद रहे ।

और नया पुराने