Breaking News

अलीगढ़ में हुई बच्ची की हत्या को लेकर ब्राह्मण हुए आंदोलित।

मऊ।

रिपोर्ट: विपिन दुबे

अलीगढ़ में छाया शर्मा ( बदला हुवा नाम ) की निर्मम हत्या को लेकर मऊ जनपद के ब्राह्मण खासा उद्वेलित हैं । जनपद के ब्राह्मणों ने अपनी मासिक बैठक शहर क्षेत्र के चिकित्सक डॉ पंकज उपाध्याय के आवास पर हुई जहाँ ब्राह्मणों ने अलीगढ़ के टप्पल में हुई ढाई वर्ष की बच्ची की निर्मम हत्या को लेकर रोष व्यक्त किया साथ ही बच्ची की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को मुसीबत की घड़ी में साहस देने की प्रार्थना की ।

वही ब्राह्मण विकास परिसद के नगर अध्यक्ष डॉ पंकज उपाध्याय ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार में ब्राह्मण आरक्षित नही है । सरकार ब्राह्मणों और उसके परिवार को अनदेखी कर रही है जिसे किसी भी हाल में बर्दास्त नहीं किया जाएगा । सरकार को ब्राह्मणों के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार का सबक सिखा के रहेंगे।

  वही ब्राह्मण विकास परिषद के नगर इकाई के संरक्षक पंकज उपाध्याय के प्रदेश सरकार को अल्टीमेटम देते हुवे कहा कि प्रदेश सरकार की लचर कानून व्यवस्था एवं ब्राह्मणों पफ हो रहे अत्याचार को बर्दाश्त नही किया जाएगा । ब्राह्मण विकास परिसद कल महामहिम देश के राष्ट्रपति ने नाम से संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को प्रेषित किया जाएगा , और मांग किया जाएगा कि अलीगढ़ के टप्पल में हुई बच्ची के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए ।

और नया पुराने