Breaking News

युवा देश का भविष्य है: वंदना सिंह ब्लॉक प्रमुख

आज़मगढ़।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

सगड़ी।
अजमतगढ़ ब्लॉक सभागार में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग जनपद आजमगढ़ द्वारा सक्रिय युवक /महिला मंगल दलों को खेल किट का वितरण किया गया। समारोह संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख वंदना सिंह ने कहा युवा देश का भविष्य है।

इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में खेल कूद के प्रति रुचि बढ़ेगी। आगे उन्होंने कहा कि और युवाओं को भी खेल के प्रति जागरूक करें। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जगदीश प्रसाद यादव ने कहा कार्यक्रम मुख्य का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा निखारने के लिए शारीरिक विकास के लिए खेल किट दी जा रही है। कि युवाओं का शारीरिक बौद्धिक विकास हो इस मौके पर प्रकाश प्रधान, मुकेश राय, रामजी, केदार यादव, जितेंद्र सिंह, प्रदीप उपाध्याय, अनिल सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
और नया पुराने