Breaking News

नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी की खास अपील।

अयोध्याधाम

रिपोर्टर-सुरेश कुमार मिश्र

अयोध्या :आपके द्वारा दी गई हर सूचना अनमोल है।

ONLY WHAT'SAPP

केवल जनपद अयोध्या से संबंधित ही सूचनाएं व्हाट्स एप के माध्यम से भेजें या ट्वीटर के माध्यम से आप ट्विटर हेंडल  @IpsAshish को टैग कर अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं।,


आपके थाना क्षेत्र में आपको निम्न प्रकार की अवैध गतिविधियों में किसी व्यक्ति की संलिप्तता प्रतीत होती है, तो आप अविलम्ब इस व्हाट्सएप,नम्बर 8004143000 या 9454400270पर तत्काल अवगत करायें जिससे अयोध्या पुलिस द्वारा आप सभी को हर प्रकार की सुरक्षा/सहायता उपलब्ध कराई जा सकें। आपके द्वारा दी गई सूचना को गोपनीय रखते हुए त्वरित आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

1.अवैध शराब के निष्कर्षण/बिक्री।

2.किसी भी व्यक्ति द्वारा संचालित अवैध शस्त्र फैक्ट्री।

3.जुआ/सट्टे में संलिप्त व्यक्ति।

4.स्कूल/काॅलेज के निकट छात्राओं से छींटाकशी/छेड़छाड़ करने वाले शोहदों/मनचलों।

5.किसी भी कार्य में गैर कानूनी रूप संलिप्त व्यक्ति। 

6.जेबकटी/छिनौती की घटनाओं में संलिप्त व्यक्ति।

7.लूट/चोरी की घटनाओं में शामिल व्यक्ति।

8.दबगों द्वारा किसी भी व्यक्ति के साथ की गयी मारपीट/गाली-गलौच।

9.नशाखोरी (अफीम, हीरोइन,गांजा आदि) में संलिप्त व्यक्तियों के सम्बन्ध में।

10.आपके क्षेत्र में पुलिस से सम्बन्धित कोई भी समस्या होने पर।

11.किसी भी प्रकार की गोपनीय सूचना व संदिग्ध व्यक्ति के बारे में।

12.अन्य किसी भी तरह के विवाद के सम्बन्ध में सूचित करें।

आपकी हर सूचना से मिलेगी किसी न किसी असहाय को सुरक्षा और सहायता।

Whatsapp No-

 9454400270

 8004143000

ट्विटर हैंडल ~ @IpsAshish

आशीष तिवारी (आईपीएस)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद अयोध्या

और नया पुराने