Breaking News

डीआईजी आजमगढ़ ने किया रूट मार्च।

आज़मगढ़।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

डीआईजी आजमगढ़ मनोज तिवारी ने रूट मार्च के दौरान 15 गाड़ियों को कराया सीज।

बिना हेलमेट बिना कागजात के चला रहे वाहन को कराया सीज।

वाहन स्वामियों में इस कार्रवाई को लेकर मचा रहा हड़कंप।

सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस प्रत्येक दिन शासन के मनसा के अनुरूप आजमगढ़ जिले के थाना क्षेत्र के भिन्न भिन्न कस्बो एवं चौराहों पर पैदल गस्त कर आमजनता व व्यपारियो में सुरक्षा का माहौल जागृत करते हुए वाहन चालकों को यातायात संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश देने का कार्य कर रही है।



इसी क्रम में गुरुवार कि शाम लगभग 8:00 बजे अचानक डीआईजी आजमगढ़ मनोज तिवारी और साथ में एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह व सीओ सगड़ी शीतला प्रसाद पांडे ने जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का द्वारा किया।
स्थानीय कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार मौर्य के द्वारा पुलिस फोर्स के साथ जीयनपुर बाजार में पैदल गस्त किया गया और साथ ही रोड पर चलने वाले वाहनों को रोक कर कागजात को चेक करते हुए विना  हेलमेट व विना सीटवेल्ट बाधे गाड़ी न चलाने की नसीहत देते हुए कहा गया कि यदि कोई गाडी़ चालक यातायात के नियमो के विरुद्ध गाड़ी चलाते हुए पाया जाता है तो उसके ऊपर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
आजमगढ़ जनपद पुलिस के द्वारा किये जा रहे प्रत्येक दिन के पैदल मार्च को स्थानी लोगो द्वारा काफी सराहना किया जा रहा है।  फ्लैग मार्च के दौरान डीआईजी आजमगढ़ मनोज तिवारी ने बिना कागजात बिना हेलमेट लगाए लोगों के 15 गाड़ियों को पकड़कर गाड़ियों को सीज करने का जीयनपुर कोतवाल को आदेश दिया वही हिदायत दी कि प्रत्येक दिन सुबह शाम वाहन चेकिंग का कार्य कराया जाये। जिससे दुर्घटना से बचा जा सकता है।
और जनता व व्यापारियों में एक अलग पहचान बनाएं जिससे जनता और व्यापारियों में एक नया संदेश जाये। उनको लगे कि पुलिस सदैव उनके साथ हैं।
इस दौरान एस आई उमेश कुमार, एस आई लाल सिंह, एस आई मुन्नालाल, व कांस्टेबल रामनिवास, दीपक कुमार, मुकेश सिंह, विधीचंद, बिजेंदर यादव, सहित भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया गया।
और नया पुराने