Breaking News

विद्युत विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, मचा हड़कंप।

मऊ।

मुहम्मदाबाद गोहना।
 
विद्युत विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान क्लीन अप अभियान के अंतर्गत  स्थानीय कस्बे के मोहल्ला शेखवाड़ा एवं गोलबार टोला सहीत अन्य जगहो पर अधिशासी अभियंता चंद्रबिंदु प्रकाश के निर्देश पर एसडीओ एमके आर्य,अवर अभियंता लालचंद यादव, राजेंद्र कुमार इंतजार अहमद, चंद्र भूषण यादव, अनुज कुमार सिंह, एसके गुप्ता, लक्ष्मण यादव समेत विद्युत विभाग के कर्मियों ने मोहल्लों में चेकिंग कर पाँच बड़े बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काटे गये।
तीन उपभोक्ताओं के लोड बढ़ाने एवं सात नए मीटर लगाने तथा बकाए के  रूप में ₹185746 जमा कराए गए। विद्युत विभाग के टीम के मोहल्ले में पहुंचते ही उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा रहा।
 इस बाबत अवर अभियंता राजेंद्र कुमार यादव ने उपभोक्ताओं को निर्देश दिया गया कि अपने बिलों का भुगतान समय से करें,जिससे आपको छूट भी मिलेगी एवं अन्य समस्याओं से बचे भी रहेंगे।

 रिपोर्टर सूर्य प्रताप
और नया पुराने