आज़मगढ़।
मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़
बाढ़ चौकियों,रैनबसेरों का निरीक्षण कर एक सप्ताह में दे रिपोर्ट।
नावों,नाविकों की सूची तैयार कर एसडीएम ने मांगी रिपोर्ट।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील सभागार में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी सगड़ी ने राजस्व निरीक्षक, एव लेखपालो के साथ बैठक कर बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा कर कई आवश्यक निर्देश कर्मचारियों को देते हुए बाढ़ में होने वाली समस्याओं पर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी ।रिपोर्ट में हिला हवाली समय पर उपलब्ध नही करने वालो के खिलाफ कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी।
वहीं उपजिलाधिकारी सगड़ी राघवेंद्र सिंह ने लेखपालो और राजस्व निरीक्षकों के साथ बाढ़ की समस्याओं पर बैठक करते हुए कहा कि समस्त कर्मचारी अपने अपने क्षेत्र की बाढ़ से प्रभावित परिवारों का चिन्हाकित करते हुए सूची तैयार कर ले एव बाढ़ क्षेत्र में स्थानीय नावों एव नाविकों की भी सुची तैयार कर ले जिससे बाढ़ के समय जरूरत पर समय रहते नावों की आवश्यकता पूरी की जा सके।उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि रैन बसेरों की स्थिति आदि की भी जानकारी एकत्र करले और समय से रैनबसेरों की मरम्मत आदि कर दी जाय जिससे बाढ़ के समय किसी भी विपरीत परिस्थियों का सामना किया जा सके आदि कई समस्याओं पर चर्चा की गई।एसडीएम ने सभी को एक सप्ताह में सूची तैयार कर तहसील पर जमा करे। लापरवही बरतने वालो के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।इस दौरान तहसीलदार सगड़ी अरबिंद कुमार सिंह,अरबिंद यादव,अखिलेश श्रीवास्तव,रामनयन शर्मा,रविन्द्र नाथ मिश्रा,वीरेंद्र मिश्रा,उत्तम सिंह,मदन राय,अरुण गुप्ता,ओमप्रकाश गुप्ता,अर्चना भारती, शतीस कुमार,रमायन राजभर आदि रहे।